Aloo Dum : डिनर में दोस्तों को खिलाएं टेस्टी डिश आलू दम, उंगलियां चाटते रह जाएंगे दोस्त

By Shivam Yadav

April 4, 2025

आलू दम, आलू से बनी एक स्वादिष्ट डिश है। इसको डिनर में बना सकते है, इसको टेस्टी बनाने के लिए दही का इस्तेमाल कर सकते है। इसका स्वाद लेने के बाद आपके दोस्त उंगलियां चाटते रह जाएंगे। तो जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

आलू                       4 तेल                        2 टेबलस्पून प्याज                      1 बड़ा अदरक-लहसुन पेस्ट    1 टेबलस्पून टमाटर                     2 दही                        1/2 कप लाल मिर्च पाउडर        1 टीस्पून हल्दी पाउडर             1/2 टीस्पून धनिया पाउडर            1 टीस्पून ग़रम मसाला             1/2 टीस्पून नमक                      स्वादानुसार पानी                       1 कप

स्टेप 1

एक पैन में तेल गरम करें। उसमें आलू डालें और हल्का सुनहरा भूरा होने तक भूनें। फिर निकालकर अलग रख दें।

स्टेप 2

उसी पैन में प्याज डालें और सुनहरा भूरा होने तक भूनें। फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और 2 मिनट तक भूनें।

स्टेप 3

इसके बाद टमाटर का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर और नमक डालें। तब तक भूनें जब तक तेल अलग होने लगे।

स्टेप 4

अब दही और भूने हुए आलू डालें, पानी डालें और धीमी आंच पर 10 मिनट तक पकाएं ताकि आलू ग्रेवी को अच्छे से सोख लें। गरम मसाला और हरा धनिया डालें। इसे रोटी या चावल के साथ सर्व करें।