Fruit Raita : बच्चों को खिलाएं उनका फेवरेट फ्रूट रायता, जो शरीर को दे ताज़गी

By Shivam Yadav

April 27, 2025

वैसे बच्चों को रायता खाना ज्यादा पसन्द नहीं होता लेकिन अगर आप बच्चों के लिए फ्रूट रायता बनाने की सोच रहे है तो ये उनको खूब पसंद आने वाला है। फ्रूट रायता बच्चों को इस गर्मी में बहुत राहत देंगे, जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

1 कप                 दही 1/2 कप              फल 1                       सेब 2                       केला 20                     अंगूर 1/2 टी स्पून          जीरा पाउडर 1/4 टी स्पून          काली मिर्च पाउडर स्वादानुसार           नमक 1 टी स्पून           धनिया पत्तियां

स्टेप 1

एक बर्तन में दही लें और उसे अच्छे से फेंट लें ताकि उसमें कोई गांठ न रहे। दही गाढ़ा हो तो थोड़ा पानी मिला सकते हैं।

स्टेप 2

अब पसंदीदा फल (जैसे सेब, केला, अंगूर,आदि) अच्छे से धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।

स्टेप 3

इसके बाद कटे हुए फल दही में डालें और अच्छे से मिलाएं।  दही और फलों के मिश्रण में चीनी, भुना हुआ जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिला लें।

स्टेप 4

अंत में ऊपर से ताजे धनिया पत्तियां डालकर सजाएं और ठंडा-ठंडा सर्व करें। आपका फल रायता तैयार है।