Winter Special: इस मौसम में चाय पीना तो सब चाहते है, ऐसे में स्वाद लें कश्मीर के फेमस बादाम कहवा

By Shivam Yadav

January 18, 2025

बादाम कहवा कश्मीर की एक पारंपरिक ग्रीन टी है, ऐसी सर्दी के लिए कहवा एक रामबाण है। इसमें बादाम और शहद डालने पर इसका स्वाद दोगुना हो जाता है। आज हम आपको बताते है बादाम कहवा बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

ग्रीन टी बैग्स          2 बादाम                 2 टेबल स्पून इलायची               2 दालचीनी              1 लौंग                    2 शहद                   4 टी स्पून केसर रेशे              8

स्टेप 1

2 कप पानी को उबालें। इसमें इलाइची, लौंग, दालचीनी और केसर डालें।

स्टेप 2

इसको धीमी आंच पर 3 मिनट पकाएं। इसमें शहद और ग्रीन टी बैग्स डालें।

स्टेप 3

इसे आंच से उतार लें और 2 से 3 मिनट तक इसका रस निकल दें।

स्टेप 4

इसमें से फटाफट टी बैग्स निकाल लें और मसालों को भी निकाल लें। कप में बादाम सिल्वर डालें और इस गर्मागर्म चाय का आनंद लें।