Tomato Chaat: वीकेंड की शाम का लुत्फ उठाएं  बनारस की मशहूर टमाटर चाट के साथ

By Shivam Yadav

April 12, 2025

इस वीकेंड कुछ स्पेशल खाने का मन हो तो बनारस की मशहूर टमाटर चाट का आनंद घर पर ही ले सकते है। वैसे आपने आलू चाट का स्वाद तो खूब चखा होगा लेकिन आज बनाए टमाटर और हरी चटनी के मिश्रण से बनी टमाटर चाट, जानिए इसको बनाने की विधि के बारे में

सामग्री

2 बड़े                 टमाटर 1                      प्याज 1                      खीरा 2                      हरी मिर्च 1/4 कप             दही 1/2 टी स्पून        जीरा पाउडर 1/4 टी स्पून        काला नमक ½ टी स्पून          चाट मसाला 1/2 टी स्पून        चीनी स्वादानुसार         नमक

स्टेप 1

टमाटर चाट बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर, प्याज, खीरा और हरी मिर्च को बारीक काट लें।

स्टेप 2

एक बर्तन में दही, भुना जीरा पाउडर, काला नमक, चाट मसाला, और चीनी डालकर अच्छे से मिला लें।

स्टेप 3

एक बाउल में कटे हुए टमाटर, प्याज, खीरे और हरी मिर्च डालें। अब उसमें दही का मिश्रण डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।

स्टेप 4

इस चाट को हरे धनिये से सजाएं और स्वाद अनुसार नमक डालें। अब आपकी टमाटर चाट तैयार है, इसे हरी या लाल चटनी के साथ सर्व करें।