Matar Nimona: छुट्टी वाले दिन को एंजॉय करें मटर से बने निमोना के साथ, बच्चों को भी आएगा पसंद

By Shivam Yadav

March 1, 2025

निमोना वैसे बनाने में तो थोड़ा कठिन है लेकिन इस स्वाद इतना टेस्टी होता है कि इसमें लगने वाला समय हम भुल जाते है। ये शाम के नाश्ते की एक परफेक्ट डिश हो सकती है। जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में, जिससे इसे बनाने में कम समय लगे

सामग्री

2 कप                  हरे मटर 3 आलू                 आलू 1                        प्याज 1                        टमाटर 1                        हरी मिर्च 1 टेबल स्पून          अदरक-लहसुन पेस्ट 1/2 टी स्पून           हल्दी पाउडर 1 टी स्पून              जीरा 1 टी स्पून             धनिया पाउडर 1/2 टी स्पून          गरम मसाला 1/2 टी स्पून          आमचूर पाउडर 2-3 टेबल स्पून       तेल स्वादानुसार            नमक

स्टेप 1

सबसे पहले मटर को अच्छे से धोकर पानी में उबाल लें। मटर नरम हो जाएं, फिर इन्हें छान लें और एक तरफ रख दें।

स्टेप 2

अब कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालें। जब जीरा चटकने लगे, तब उसमें बारीक कटा प्याज डालकर हल्का ब्राउन होने तक भूनें। फिर अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर 1 मिनट भूनें।

स्टेप 3

अब इसमें हल्दी, धनिया पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। फिर टमाटर डालकर 3-4 मिनट तक पकाएं, जब तक टमाटर नरम न हो जाएं।

स्टेप 4

इसके बाद उबले हुए मटर और मैश किए हुए आलू डालें। इन्हें अच्छे से मिला लें। आखिर में गरम मसाला और अमचूर पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें। हरे धनिए से सजाएं और गरमागरम सर्व करें।