Palak Pakora : बारिश के इस मौसम का आनंद लें पालक पकौड़े और चाय के कॉम्बो से

By Shivam Yadav

June 26, 2025

बारिश के इस मौसम में अगर पकौड़े का आनंद लेना चाहते है तो पालक से बने पकौड़े को हरी चटनी के साथ खा सकते है। पालक हमारी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। तो जानिए स्वाद से भरपूर इस पालक पकौड़े को बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

पालक पत्ते               1 कप बेसन                      1 कप चावल आटा              2 टेबलस्पून हिंग                        1 चुटकी लाल मिर्च पाउडर       1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर             1/4 टी स्पून अजवाइन                 1/2 टी स्पून नमक                      स्वादानुसार तेल                         तलने हेतु

स्टेप 1

सबसे पहले पालक के पत्तों को अच्छे से धोकर सुखा लें। किसी बड़े बर्तन में बेसन, चावल का आटा, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, हींग, अजवाइन और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं।

स्टेप 2

अब धीरे-धीरे पानी डालते हुए गाढ़ा बैटर तैयार करें। ध्यान रहे कि बैटर बहुत पतला न हो, अब तैयार बैटर में पालक के पत्ते डालें और अच्छे से लपेट लें, ताकि बैटर हर पत्ते पर चिपक जाए।

स्टेप 3

एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। तेल गर्म होने पर, बैटर में लिपटे पालक के पत्तों को गरम तेल में डालकर गोल्डन और क्रिस्पी होने तक तलें।

स्टेप 4

इस तरह तैयार पकोड़ों को पेपर पर निकालकर अतिरिक्त तेल सोख लें। गरमा-गरम पालक पकोड़े को हरी चटनी के साथ सर्व करें।