Chilli Mushroom: वीकेंड का आनंद लें चिली मशरूम के परफेक्ट स्नैक के साथ

By Shivam Yadav

May 31, 2025

चिली मशरूम एक ऐसी डिश है जो युवाओं और चाइनीज खाने वालों को खूब पसंद आती है, यह मशरूम और शिमला मिर्च से बनी एक स्वादिष्ट डिश है। आज वीकेंड पर आप इसको ट्राई कर सकते है तो जानिए इसको कैसे आप आसानी से और कम समय में बना सकते है

सामग्री

1 कप                मैदा ¼ कप              कॉर्न फ्लोउर ¼ टी स्पून          लाल मिर्च पाउडर ¼ टी स्पून          अदरक लहसुन पेस्ट ¼ टी स्पून          नमक 8                     मशरूम 3 टी स्पून           तेल 6 कली              लहसुन 1 इंच                अदरक 2                      हरी मिर्च 4 टेबल स्पून        हरा प्याज ¼                     प्याज ¼                     शिमला मिर्च 2 टेबल स्पून        टोमेटो सॉस 1 टी स्पून           चिल्ली सॉस 1 टेबल स्पून        विनेगर 1 टेबल स्पून        सोया सॉस ¼ टी स्पून           काली मिर्च ¼ टी स्पून           चीनी ¼ टी स्पून           नमक 1 टी स्पून            कॉर्न फ्लोउर 2 टेबल स्पून         पानी

स्टेप 1

सबसे पहले मैदा, कॉर्न फ्लोउर, मिर्च पाउडर, काली मिर्च, अदरक लहसुन का पेस्ट और नमक लेकर बैटर तैयार करें। इसमें मशरूम के टुकड़ों को कोट करके, गर्म तेल में डीप फ्राई करें।

स्टेप 2

इसके अलावा तेल को गरम करके और उसमें लहसुन, अदरक और हरी मिर्च को तलकर सॉस तैयार करें। इसके अलावा, हरा प्याज डालें और शिमला मिर्च आंच पर तलें।

स्टेप 3

अब टोमेटो सॉस, चिल्ली सॉस, विनेगर, सोया सॉस, काली मिर्च, चीनी और  नमक डालें। ग्रेवी के गाढ़ा होने तक तेज आंच पर तलें।

स्टेप 4

अंत में ग्रेवी के गाढ़ा होने तक और चमकदार बनने तक लगातार हिलाते रहे। तली हुई मशरूम उसमें जोड़ें और धीरे से अच्छी तरह से कोटिंग सॉस मिलाएं। अब इसमें प्याज से गार्निश करके, सर्व कर सकते है।