Gobhi Paratha: वीकेंड का लुत्फ उठाइए गोभी पराठे के परफेक्ट नाश्ते के साथ

By Shivam Yadav

February 8, 2025

पराठा तो हर घर के नाश्ते में पहली पसंद होती है, इसको कई तरह से पकाया जा सकता है। लेकिन आज हम आपको गोभी पराठे को बनाने के बारे में बताते है, इसको बूंदी रायता के साथ खाने पर इसका स्वाद बढ़ जाता है। जानिए इसको बनाने की विधि के बारे में

सामग्री

गेहूं का आटा               2 कप फूलगोभी                   1 छोटी हरा धनिया                  2 टेबलस्पून हरी मिर्च                    2  (बारीक कटी) अदरक                     1 इंच टुकड़ा अजवाइन                 1/4 टीस्पून जीरा                       1/2 टीस्पून हल्दी                       1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर        1/2 टीस्पून नमक                       स्वादानुसार तेल                         4 टेबल स्पून

स्टेप 1

सबसे पहले एक बर्तन में 2 कप गेहूं का आटा, थोड़ा नमक डालकर गूंध लें। आटे में थोड़ी-थोड़ी पानी डालते हुए नरम आटा गूथ लें। एक कटोरी में कद्दूकस की हुई गोभी डालें। उसमें हरी मिर्च, अदरक, धनिया, जीरा, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिला लें।

स्टेप 2

अब आटे से छोटी-छोटी लोइयां बना लें। एक लोई लेकर उसे बेलन से गोल आकार में बेलें। अब बीच में तैयार गोभी का मिश्रण भरें और किनारों को मोड़ते हुए बंद कर दें। फिर उसे हल्का दबाकर बेलन से बेल लें।

स्टेप 3

इसके बाद तवे को गरम करें और उसमें थोड़ा सा घी या तेल लगाएं। अब बेलें हुए पराठे को तवे पर रखें। पराठे को दोनों ओर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेकें।

स्टेप 4

इस तरह तैयार गोभी पराठे को ताजे दही, अचार या अपनी पसंदीदा चटनी के साथ परोसें।