Soya Chilli : वीकेंड का लुत्फ उठाएं इंडो चाइनीज डिश सोया चिली के साथ

By Shivam Yadav

July 6, 2025

सोया चिली एक ऐसी इंडो चाइनीज डिश है जो बच्चों की फेवरेट होती है। यह शाकाहारी लोगों के बीच काफी फेमस है, आप भी इस वीकेंड पर कुछ स्पेशल बनाने की सोच रहे है तो सोया चिली की इस डिश को ट्राई कर सकते है। ये एक पौष्टिक डिश है, तो जानिए इसको बनाने की आसान विधि

सामग्री

सोयाबीन                50 ग्राम शिमला मिर्च            1 प्याज                     1 हरी मिर्च                 1 लहसुन                  6 कली विनेगर                  1 टी स्पून ग्रीन चिल्ली सॉस     1 टेबल स्पून सोया सॉस             1 टेबल स्पून टोमैटो केचअप        ½ टेबल स्पून रेड चिल्ली सॉस       4 टेबल स्पून तेल                      1 टेबल स्पून मैदा                      2 टेबल स्पून अरारोट                 1 टेबल स्पून नमक                    स्वादानुसार

स्टेप 1

सोयाबीन को गरम पानी मे 1/2 भिगो दीजिए, आधे घंटे बाद गरम पानी मे से छान कर ठंडे पानी मे डाल दीजिए।

स्टेप 2

इसके बाद मैदा, अरारोट, नमक, लाल मिर्च पाउडर डालकर सोयाबीन मे अच्छे से मिला लीजिए। तेल गरम कीजिए और हल्का तलकर निकाल लीजिए।

स्टेप 3

अब पैन में तेल डालकर गर्म कर ले, इसके बाद इसमें लहसुन डाल दीजिए। लहसुन के हल्का रंग बदलने पर प्याज और शिमला मिर्च डाल दीजिए और सभी सॉस,विनेगर, नमक, लाल मिर्च डाल दीजिए।

स्टेप 4

अंत में अरारोट मे पानी डालकर घोल तैयार कर के डाल दीजिए ,1 मिनट पकने पर सोयाबीन डालकर पका लीजिए । सोया चिल्ली बनकर तैयार है गरमागरम चपाती, नान के साथ सर्व करिए।