Pahadi Maggie: घर में ही लें पहाड़ों वाली मैगी का स्वाद जो स्वाद में एकदम तीखी

By Shivam Yadav

June 18, 2025

पहाड़ी मैगी एक सिंपल डिश नहीं बल्कि भावनाओं से युक्त एक टेस्टी डिश है जो इस गर्मी के मौसम में व्यक्त होती है। अगर आप पहाड़ों पर नहीं जा पा रहे है तो घर पर ही लीजिए इस पहाड़ी मैगी का स्वाद और जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

मैगी नूडल्स           1 पैक पानी                    2 कप तेल                     1 टेबल स्पून हरी मिर्च               1 (कटी हुई) प्याज़                   1 (कटा हुआ) शिमला मिर्च          1/2 (कटी हुई) टमाटर                  1 (कटा हुआ) धनिया पत्तियां        1 टेबल स्पून नमक                   स्वादानुसार पहाड़ी मसाला        1/2 टेबल स्पून

स्टेप 1

एक पैन में 1 चमच तेल गरम करें। उसमें कटी हुई हरी मिर्च और अदरक डालकर कुछ सेकंड तक भूनें।

स्टेप 2

अब इसमें कटी हुई प्याज़, शिमला मिर्च और टमाटर डालकर कुछ मिनट तक अच्छे से पकाएं।

स्टेप 3

इसमें 2 कप पानी डालें और उबाल आने तक पकाएं। फिर मैगी मसाला और पहाड़ी मसाला डालें। अच्छे से मिला लें।

स्टेप 4

जब पानी उबाल जाए, तो इसमें मैगी नूडल्स डालें और अच्छे से मिला कर 3-4 मिनट तक पकाएं। जब मैगी पक जाए, तो ऊपर से कटी हुई धनिया पत्तियां डालकर सर्व करें।