Tomato Chaat :  टमाटर से बनी खट्टी और तीखे स्वाद से भरपूर चाट का आनंद लें घर पर ही

By Shivam Yadav

June 21, 2025

चाट का नाम सुनते ही सबके मुंह में पानी आ जाता है, वैसे तो आपने कई तरह की चाट खाई होगी लेकिन आज घर पर बनाएं बनारस की मशहूर टमाटर से बनी स्वादिष्ट चाट। यह चाट अपने खट्टे और चटपटे स्वाद के लिए खूब जानी जाती है। जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

टमाटर                4 घी                     1 टेबल स्पून जीरा                   ½ टी स्पून अदरक               1 इंच (बारीक कटे) हरी मिर्च              2  (बारीक कटी) हल्दी पाउडर         ½ टी स्पून धनिया पाउडर       1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर   1 टी स्पून नमक                  स्वादानुसार आलू                   3  (उबले हुए) काला नमक          ½ टी स्पून अमचूर पाउडर       ½ टी स्पून गरम मसाला          ¼ टी स्पून भुना जीरा पाउडर    ½ टी स्पून चाट मसाला           1 टी स्पून धनिया पत्ता            2 टी स्पून नींबू का रस             ½ टेबल स्पून घी                        2 टी स्पून

स्टेप 1

सबसे पहले टमाटर को अच्छे से धो कर सुखाएं,  फिर कढ़ाही में घी डालकर इसमें जीरा, अदरक को बारीक काट कर, हरी मिर्च, बारीक कटे हुए टमाटर, हल्दी, धनिया पाउडर और कश्मीरी लाल मिर्च डाल दें।

स्टेप 2

अब मसाले के मिश्रण में टमाटर को मिला ले, इसके बाद इसमें नमक डाल कर धीमी आंच पर पकाएं, इसके बाद इन्हें हल्का मैश करके अब इसमें पानी डाल कर उबाल आने तक पकाएं, उसके बाद इसमें काला नमक और अमचूर पाउडर डालकर मैश कर दीजिए।

स्टेप 3

अब इसमें भुना जीरा पाउडर, चाट मसाला और  हरा धनिया डाल कर अच्छे से मिलाएं।  फिर इसमें नींबू का रस डाल कर मिलाएं, टमाटर की चाट बनकर तैयार हो जाएगी।

स्टेप 4

अंत में एक कटोरी में टमाटर चाट, देसी घी, चीनी सिरप, चाट मसाला, थोड़ा भुना जीरा पाउडर, थोड़े नमक पारे और थोड़ा हरा धनिया डालकर टमाटर की चाट परोसिए और इसके स्वाद का आनंद लीजिए।