Monsoon Special: बरसात का आनंद लें चाय और मिक्स पकौड़े के परफेक्ट कॉम्बो के साथ

By Shivam Yadav

July 13, 2025

बारिश का मौसम आते ही हमे चाय के साथ पकौड़े की याद आने लगती है, वैसे तो अधिकतर घरों में प्याज या आलू की पकौड़ी बनाई जाती है। लेकिन आप सभी सब्जियों से मिक्स पकौड़े को ट्राई कर सकते हैं। जानिए मिक्स पकौड़े बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

½                      गोभी 1/2                   शिमला मिर्च 1/2 कप              बेबी कॉर्न 1/2 कप              बेसन 1/2 टी स्पून         अजवाइन 1/2 टी स्पून         गरम मसाला 1/2 टी स्पून        लाल मिर्च स्वादानुसार          नमक

स्टेप 1

एक बाउल में बेसन लें, इसमें नमक, अजवाइन, लाल मिर्च, गरम मसाला डालकर मिलाएं। पानी डालकर बैटर बना लें।

स्टेप 2

इसके बाद पैन में तेल गरम करें और बैटर में सभी सब्जियां मिला लें।

स्टेप 3

अब गरम तेल में पकौड़ों को डालकर फ्राई करें।

स्टेप 4

अंत में गरमागरम पकौड़ों चटनी के साथ सर्व करें।