Chicken Pakora: बारिश को एंजॉय करें चाय और क्रिस्पी चिकन पकौड़ा के परफेक्ट कॉम्बो के साथ

By Shivam Yadav 

July 23, 2025

बारिश के मौसम में चाय के साथ पकौड़े हो तो बारिश का आनंद दोगुना हो जाता है लेकिन अगर आप नॉनवेज खाने के शौकीन है तो चिकन पकौड़े को ट्राई कर सकते है। हरी चटनी के साथ ये पकौड़े और भी स्वादिष्ट लगते है। तो जानिए कैसे इनको आसानी से बनाया जा सकता है

सामग्री

500 ग्राम               चिकन (बोनलेस) 2 टेबल स्पून           बेसन 1/2 टी स्पून           हल्दी पाउडर 1 टी स्पून              लाल मिर्च पाउडर 1 टी स्पून              धनिया पाउडर 1/2 टी स्पून           जीरा पाउडर 1/2 टी स्पून           गरम मसाला 1 टी स्पून              अदरक-लहसुन पेस्ट स्वादानुसार            नमक 3 टेबल स्पून           पानी 2 टेबल स्पून           तेल

स्टेप 1

सबसे पहले चिकन को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब इन चिकन के टुकड़ों पर नमक, सभी मसाले और अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। इन्हें 10 मिनट के लिए मैरिनेट होने के लिए छोड़ दें।

स्टेप 2

एक बर्तन में बेसन, गरम मसाला और थोड़ा सा पानी डालकर एक गाढ़ा घोल तैयार करें। इस घोल को चिकन के टुकड़ों में डालकर अच्छे से मिलाएं।

स्टेप 3

अब कढ़ाई में तेल डालकर गरम करें। तेल मध्यम आंच पर होना चाहिए, ताकि पकौड़े कुरकुरे बनें। अब तैयार चिकन के टुकड़े तेल में डालकर तलें। इन्हें सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।

स्टेप 4

अंत में तले हुए चिकन पकौड़े को किचन पेपर पर निकालकर अतिरिक्त तेल सोखने दें। फिर हरे धनिये से सजाकर गरमा-गर्म सर्व करें।