Chicken Momo : रमजान की आखिरी इफ्तारी कीजिए टेस्टी चिकन मोमो के साथ

By Shivam Yadav

March 30, 2025

आखिरी रमजान के रोज़ा इफ्तारी में दोस्तों को खिलाएं चिकन से बने मोमो, इसको घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है। ये बच्चों को खूब पसंद आने वाले है। तो आज ही घर पर बनाएं चिकन मोमो, जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

250 ग्राम              चिकन (बोनलेस) 1 कप                   मैदा 1 टी स्पून              बेकिंग पाउडर 1 टी स्पून                नमक 1 टी स्पून               काली मिर्च पाउडर 1 टी स्पून               अदरक-लहसुन पेस्ट 1 टी स्पून                 प्याज 1 टी स्पून               गाजर 2-3                      हरी मिर्च 1 टी स्पून               सोया सॉस 1 टेबल स्पून               तेल

स्टेप 1

चिकन को छोटे टुकड़ों में काटकर उसमें अदरक-लहसुन पेस्ट, सोया सॉस, नमक, और काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।  मैदा में बेकिंग पाउडर और नमक मिलाकर, धीरे-धीरे पानी डालकर नरम आटा गूंध लें।

स्टेप 2

एक पैन में तेल गरम करें। उसमें कटा हुआ प्याज, गाजर और हरी मिर्च डालकर अच्छे से भून लें। फिर मरीनेट किया हुआ चिकन डालकर पकाएं।

स्टेप 3

अब आटे को छोटे-छोटे गोले बनाकर बेलन से बेल लें। अब इन बेलनाकार आटे के गोलों में तैयार चिकन की स्टफिंग भरकर मोमोज़ का आकार दें।

स्टेप 4

एक कढ़ाई में तेल गरम करें और उसमें मोमोज़ को हल्का सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। गरमा-गर्म फ्राइड चिकन मोमोज़ तैयार हैं। अब इन्हें चटनी के साथ सर्व करें।