Aloo Chokha: बिहार की डिश का आनंद लीजिए घर पर ही, बनाएं आलू से बना चटपटा चोखा

By Shivam Yadavl 

February 23, 2025

बिहारी डिश खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है, ये काफी मसालेदार होती है। अगर आप भी कोई बिहारी डिश खाना चाहते है तो आप आलू से बना चोखा ट्राई कर सकते है। इसके लिए आलू को उबाला या भुना जाता है। कैसे इस बिहारी डिश को बना सकते है, जानिए इस विधि के द्वारा

सामग्री

3                         आलू 2                         टमाटर 1                         प्याज 1/2 कप                हरा धनिया 1 टी स्पून              लाल मिर्च पाउडर 1 टी स्पून              जीरा पाउडर 1 टी स्पून              धनिया पाउडर

स्टेप 1

सबसे पहले कुछ आलू लेकर उन्हें उबाल लें। तब तक एक पैन में टमाटर भूनें। और प्याज और हरा धनिया को बारीक काट लें।

स्टेप 2

अब आलू उबलने के बाद आलू को ठंडा होने दें, फिर भुने हुए टमाटर के साथ अच्छे से मैश कर लें।

स्टेप 3

इसके बाद में नमक, चिली फलेक्स, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर और कटा हुआ प्याज और धनिया डालें।

स्टेप 4

इन्हें अच्छी तरह ब्लेंड कर लें। अंत में हल्का सरसों का तेल मिला लें और इसको रोटी के साथ सर्व करें।