Sunday Special: संडे को एंजॉय करें अंडे से बने चटपटी एग फ्राइड राइस के साथ

By Shivam Yadav

February 9, 2025

चावल तो नॉर्थ से साउथ और ईस्ट से वेस्ट पूरे इंडिया में खूब चाव से खाए जाते है। लेकिन अगर आप अंडे खाने के शौकीन है तो आप अंडा राइस की टेस्टी डिश ट्राई कर सकते है। इसको बनाना बेहद आसान है, जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

1 कप               चावल 2                    अंडे 1                    प्याज 1/2 कप           शिमला मिर्च 1/2 कप            गाजर 2-3                 हरी मिर्च 1/2 टी स्पून       अदरक-लहसुन पेस्ट 2 टेबल स्पून      सोया सॉस 1/2 टी स्पून      नमक 1/2 टी स्पून      काली मिर्च पाउडर 1 टेबल स्पून      तेल

स्टेप 1

एक पैन में 1 टी स्पून तेल गर्म करें, फिर उसमें अंडे डालकर फेंट ले। इसे निकालकर अलग रख लें।

स्टेप 2

उसी पैन में थोड़ा और तेल डालें, फिर प्याज, शिमला मिर्च, गाजर और हरी मिर्च डालकर 2 मिनट तक मध्यम आंच पर भूनें।

स्टेप 3

अब उसमें उबले हुए चावल डालें और अच्छे से मिलाकर 2 मिनट तक फ्राई करें।

स्टेप 4

चावल में सोया सॉस, नमक और काली मिर्च पाउडर डालें। फिर अच्छे से मिला लें। अब तैयार फेंट को अंडे चावल में डालें और हल्के हाथ से मिला लें। हरे धनिये से गार्निश करें और गरमा गरम परोसें।