Mutton Curry: घर पर ही मजा लें चटपटा और जायकेदार चंपारणी मटन का

By Shivam Yadav

May 17, 2025

मटन खाने वालों को चंपारण का मटन खूब पसंद होता है, ये हांडी में बनाई जाने वाली मटन करी है। ये मटन करी काफी चटपटी और मसालेदार होती है। ये न सिर्फ बिहार की बल्कि देश की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली मटन करी है। जानिए इस लज़ीज़ डिश को बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

मटन                       500 ग्राम प्याज                      2 (बारीक कटे) टमाटर                     2 (बारीक कटे) अदरक-लहसुन पेस्ट    1 टेबल स्पून हरी मिर्च                   2 (कटी हुई) दही                         2 टेबल स्पून हल्दी पाउडर             1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर        1 टी स्पून धनिया पाउडर            1 टेबल स्पून जीरा                         1 टी स्पून तेल                          2 टेबल स्पून नमक                       स्वादानुसार

स्टेप 1

सबसे पहले मटन को अच्छे से धोकर पानी निकाल लें। एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालकर तड़कने दें।

स्टेप 2

अब इसमें बारीक कटे हुए प्याज डालें और सुनहरा होने तक भूनें। फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर थोड़ा और भूनें।

स्टेप 3

इसके बाद  इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें। फिर टमाटर डालकर नरम होने तक पकाएं। अब इसमें मटन डालकर भूनें ताकि मटन के टुकड़े मसालों में अच्छे से लिपट जाएं। फिर दही डालकर मटन को अच्छे से मिला लें।

स्टेप 4

अब इसमें पानी और नमक डालकर कवर करें और मटन को धीमी आंच पर पकने दें, जब तक मटन मुलायम न हो जाए, गरम-गरम मटन करी तैयार है।