By Roshni Jaiswal
March 31, 2025
2 कप बेसन 2 कप प्याज (लंबा पतला कटी हुई) 1/2 कप चावल का आटा 10 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) 4 टेबलस्पून हरा धनिया (बारीक कटा हुआ) 1 टीस्पून हल्दी पाउडर 1/2 टीस्पून अजवाइन 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार नमक तलने के लिए तेल
सबसे पहले प्याज को छिलकर धो लें और फिर इसे लंबे में पतला काट लें। इसके बाद एक बड़े कटोरे में प्याज को डालें।
अब इसमें बेसन, चावल का आटा, अजवाइन, हरी मिर्च, हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, स्वादानुसार नमक और 4 चम्मच या जरूरत अनुसार पानी डालकर सभी को अच्छी तरह से मिला लें।
इसके बाद गैस पर एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करें। तेल अच्छे से गर्म हो जाए तो तैयार किए पकोड़े के मिश्रण को थोड़ा-थोड़ा तेल में डालकर कुरकुरी होने तक तलें।
जब भाजी कुरकुरी और गोल्डन ब्राउन तल जाए तो इसे एक प्लेट में निकाल लें। अब आपका मुंबई की फेमस कांदा भाजी बनकर तैयार है। इसे गरमा गरम चाय के साथ सर्व करें।