Gujarati Dhokla : गुजरात का फेमस और बच्चों के फेवरेट  ढोकले का आनंद लें घर पर ही

By Shivam Yadav

June 13, 2025

ढोकला एक ऐसी गुजराती डिश है जो पूरे भारत में पसंद की जाने लगी है, इसको बेसन या मूंग दाल से बनाया जा सकता है। इसको बनाने के लिए इसको स्टीम किया जाता है, ढोकला को शाम के नाश्ते में स्टार्टर के रूप में सर्व कर सकते है। जानिए इसको कैसे आसानी से बनाया जा सकता है

सामग्री

मूंग दाल                       1/4 कप हिंग                            1/4 टीस्पून नमक                           स्वाद अनुसार ताजा दही                      1/4 कप बेकिंग सोडा                   1/2 टीस्पून तेल                              1 टेबलस्पून हरा धनिया                     (सजाने के लिए) पानी                             आवश्यकता अनुसार

स्टेप 1

सबसे पहले दाल को पानी में 4 घंटे के लिए भिगोने रख दें। भिगोने के बाद, दाल को पीसकर एक मुलायम घोल बना लें। इसमें दही और थोड़ा पानी डालकर घोल को अच्छे से मिला लें।

स्टेप 2

अब इस घोल में नमक, हिंग और बेकिंग सोडा डालकर अच्छे से मिक्स करें। घोल को 10  मिनट के लिए रख दें ताकि बेकिंग सोडा एक्टिव हो जाए।

स्टेप 3

एक ढोकला स्टैंड में तेल लगाकर उस पर घोल डालें। एक बड़े पैन में पानी उबालने रखें और स्टैंड को उस पैन में रखें। ढोकला को 15 मिनट तक स्टीम होने दें।

स्टेप 4

एक पैन में तेल गरम करें, उसमें सरसों के दाने, हिंग, और हरी मिर्च डालें। जब यह तड़कने लगे, तो इसे स्टीम किए हुए ढोकला पर डालें। हरा धनिया से सजाकर गरमा-गरम सर्व करें।