By Roshni Jaiswal
June 3, 2025
गर्मियों में रोजाना तरबूज खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। क्योंकि तरबूज में पानी की भरपूर मात्रा में होता है, जिससे शरीर हाइड्रेट रहता और डिहाइड्रेशन से बचाव करने में मदद मिलती है।
तरबूज में फाइबर पाया जाता है, जिसका सेवन करने से पाचन को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। जिससे कब्ज और एसिडिटी की समस्या से राहत मिलती है।
गर्मियों में रोजाना तरबूज का सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है और शरीर एनर्जी से भरपूर रहता है।
तरबूज में विटामिन सी मौजूद होता है, जिसका सेवन करने से इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।