Methi paratha: सुबह के नाश्ते में दही के साथ खाएं स्वाद से भरपूर मेथी पराठा

By Shivam Yadav

April 4, 2025

सुबह के नाश्ता अगर कुछ हैवी हो जाए तो दिन में ज्यादा कुछ खाने की जरूरत नहीं पड़ती है, इसी कड़ी में आप मेथी से बना पराठा ट्राई कर सकते है। इसको दही के साथ खाने पर आपका दिन अच्छा रहेगा। जानिए इसको आसानी से कैसे बनाया जा सकता है

सामग्री

1 कप                         मेथी के पत्ते 100 ग्राम                     पनीर 2 कप                         आटा 1 टी स्पून                     जीरा पाउडर 1 टी स्पून                     हरी मिर्च (कटी हुई) 1/2 टी स्पून                  हल्दी पाउडर स्वादानुसार                   नमक 2 टेबल स्पून                 तेल

स्टेप 1

सबसे पहले आटे में नमक, हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर और कटी हुई हरी मिर्च डालें। फिर उसमें मेथी के पत्ते और कद्दूकस किया हुआ पनीर डालकर अच्छे से मिला लें। अब थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें।

स्टेप 2

इसके बाद आटा गूंथने के बाद उसे छोटे-छोटे भागों में बांट लें और प्रत्येक भाग से लोई बना लें।

स्टेप 3

अब लोई को थोड़ा सूखा आटा लगाकर बेलन से बेल लें। बेलते समय ध्यान रखें कि पराठा न ज्यादा मोटा हो और न ज्यादा पतला। अंत में तवा गर्म करें और उस पर पराठा डालें।

स्टेप 4

जब पराठे को एक तरफ से अच्छे से सेंकें, फिर दूसरी तरफ भी घी लगाकर इसे सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेंकें। अब तैयार मेथी पनीर पराठा को दही, अचार या अपनी पसंदीदा चटनी के साथ गरमा गरम परोसें।