Tomato Chutney: डिनर में खाएं टमाटर की खट्टी मीठी चटनी, स्वाद में लगाए चार चांद

By Shivam Yadav 

January 30, 2025

टमाटर चटनी वैसे तो आप किसी भी समय खा सकते है, लेकिन अगर आप इसे डिनर में ट्राई करते है तो निश्चित ही आप कुछ ज्यादा ही रोटी खा सकते है। यह आपके खाने का स्वाद को बढ़ाने के लिए एकदम परफेक्ट डिश है। आइए जानते है इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

टमाटर                         2 लहसुन                        2 (साबुत) हरी मिर्च                      4 धनिया पत्ती                  2 टेबल स्पून प्याज                          1 (बारीक कटा) नमक                          स्वादानुसार जीरा पाउडर                  1 टी स्पून (भुना हुआ)

स्टेप 1

टमाटर, लहसुन और मिर्च को गैस पर भून लें, जब स्किन जल जाए तो इसे हटा दें। सब्जियों को डी-स्किन करें।

स्टेप 2

इसके बाद एक ओखल लें और उसमें लहसुन की कलियां और हरी मिर्च एक साथ डालकर अच्छी तरह मैश करें।

स्टेप 3

हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मैश कर लें, अब टमाटर डालें और दरदरा पेस्ट बना लें।

स्टेप 4

प्याज़, नमक, लाल मिर्च और भुना जीरा डालकर अच्छी तरह मिलाएं, आपकी बिहारी स्टाइल टमाटर की चटनी बनकर तैयार है।