Onion Chutney: साउथ इंडियन डिश के साथ खाएं प्याज की चटनी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे

By Shivam Yadav

February 27, 2025

चटनी तो आप पराठे या रोटी किसी के साथ भी खा सकते है, इसी तरह आप डोसा के साथ, प्याज से बनी चटनी को ट्राई कर सकते है। ये खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है। वैसे टमाटर और लहसुन की चटनी तो खूब खाई होगी लेकिन आज आप घर पर ही प्याज की चटपटी चटनी ट्राई कर सकते है।

सामग्री

2 बड़े                     प्याज 3                          हरी मिर्च 1 टेबल स्पून            तेल 1/2 टी स्पून             जीरा 1/2 टी स्पून             सरसों के दाने 1/2 टेबल स्पून         अदरक-लहसुन पेस्ट स्वादानुसार              नमक 1 टेबल स्पून            शक्कर 1/4 टी स्पून             हल्दी पाउडर 1 टेबल स्पून             नींबू का रस

स्टेप 1

सबसे पहले प्याज को बारीक काट लें और हरी मिर्च को भी मोटा काट लें।

स्टेप 2

एक कढ़ाई में तेल गर्म करें, फिर उसमें जीरा, सरसों के दाने और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छे से भूनें।

स्टेप 3

अब इस में कटे हुए प्याज और हरी मिर्च डालें। प्याज को सुनहरा होने तक भूनें। फिर उसमें हल्दी पाउडर, नमक और शक्कर डालकर अच्छे से मिला लें।

स्टेप 4

आखिरी में नींबू का रस डालें और अच्छे से मिक्स कर लें। अब इसे ठंडा होने दें और फिर मिक्सी में पीस लें। तैयार है प्याज की चटनी, आप इसे डोसा के साथ सर्व करके उसका स्वाद बढ़ा सकते है।