Sattu Laddu: इस मौसम में खाएं सत्तू से बने लड्डू जो गर्मी में दे ठंडक का एहसास

By Shivam Yadav

April 23, 2025

वैसे तो आपने घर में कई तरह के लड्डू बना कर ट्राई किए होंगे लेकिन आज ऐसे लड्डू को बना सकते है जो इस गर्मी के मौसम में बॉडी को फ्रेश रखे और इसको बुजुर्ग लोग भी आसानी से खा सके। तो जानिए इस सत्तू से बने लड्डू को कैसे घर में आसानी से बनाया जा सकता है

सामग्री

सत्तू                     1 कप गुड़                      3/4 कप घी                       1/2 कप इलायची पाउडर      1/2 टी स्पून बादाम                  6 काजू                    10 किशमिश              15

स्टेप 1

सबसे पहले कढ़ाई में घी डालकर गरम करें और उसमें सत्तू डालें। धीमी आंच पर तब तक भुने जब तक खुशबू न आने लगे।

स्टेप 2

एक अलग पैन में थोड़ा पानी डालकर गुड़ को पिघलाएं। जब गुड़ अच्छी तरह घुल जाए, तो गैस बंद कर दें।

स्टेप 3

अब यह भुना हुआ सत्तू, पिघला हुआ गुड़, इलायची पाउडर और कटे हुए मेवे को एक बर्तन में मिलाएं।

स्टेप 4

गर्म मिश्रण से हाथों से छोटे-छोटे लड्डू बना लें। लड्डू को ठंडा होने दें और एयरटाइट डिब्बे में रखें।