Kesar Halwa : केसर से बना हलवा खाइए और सूजी हलवे के स्वाद को भूल जाइए

By Shivam Yadav

May 18, 2025

हलवा  का नाम सुनते ही हम सूजी से बने हलवे के बारे में सोचते है। लेकिन आज हम आपको बताते है केसर हलवा की परफेक्ट डिश के बारे में, ये खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है। केसर का हलवा सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। तो जानिए इस केसर हलवा बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

1/4 कप               घी 1/2 कप               चीनी 1 कप                  दूध 1/4 टीस्पून           केसर 1/4 कप               पानी 1/4 टीस्पून           इलायची पाउडर 8                       काजू 10                     बादाम

स्टेप 1

एक छोटे कटोरे में पानी गर्म करें, उसमें केसर डालें और 10 मिनट के लिए भिगोने दें।

स्टेप 2

एक कढ़ाई में घी गर्म करें, उसमें सूजी डालकर मध्यम आंच पर अच्छे से भूनें। सूजी हल्की सुनहरी और खुशबूदार होनी चाहिए।

स्टेप 3

जब सूजी अच्छे से भुन जाए, तो उसमें धीरे-धीरे दूध डालें। अब उसमें केसर का अर्क भी डालें और अच्छे से मिला लें।

स्टेप 4

अब इसमें चीनी डालें और चीनी के पूरी तरह घुल जाने तक पकाएं। फिर इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट डालकर अच्छे से मिला लें। अब हलवा तैयार है, गरम-गरम सर्व करें।