Sawan Special: सावन सोमवार के व्रत का फलाहार करें क्रिस्पी साबूदाना वड़ा के साथ

By Shivam Yadav

July 20, 2025

सावन के सोमवार को अगर आप भी व्रत रखते है तो अपने फलाहार में शामिल करें साबूदाना वड़ा की स्वादिष्ट डिश। यह महाराष्ट्र की फेमस डिश व्रत के लिए परफेक्ट है, चाय के साथ इसका स्वाद दोगुना हो जाता है। जानिए इसको बनाने की आसान विधि

सामग्री

साबूदाना                 1 कप आलू                       2 हरी मिर्च                  2 अदरक                    1  टी स्पून किसमिस                6 नमक                     स्वादानुसार चीनी                      1 चुटकी हरा धनिया               1 टेबल स्पून नींबू का रस              1 टी स्पून

स्टेप 1

सबसे पहले साबूदाना को अच्छी तरह से धोकर 3 घंटे या रात भर भिगोने के लिए छोड़ दें।

स्टेप 2

एक बड़े बर्तन में उबला हुआ आलू, भीगे हुए साबूदाना, हरी मिर्च, अदरक, काजू, किसमिस, हरा धनिया, नींबू का रस और नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें। अगर मिश्रण गीला लगे तो थोड़ा सा भुना हुआ साबूदाना डाल सकते हैं।

स्टेप 3

इस मिश्रण से छोटे-छोटे गोले बनाकर उन्हें हल्के हाथों से चपटा करें, ताकि वे वड़ा के आकार में तैयार हो जाएं।

स्टेप 4

अंत में कढ़ाई में तेल गरम करें। वड़ों को सावधानी से गरम तेल में डालें और मध्यम आंच पर सुनहरे और कुरकुरे होने तक तलें। गर्मा-गर्म वड़े हरी चटनी या मीठी चटनी के साथ परोसें।