Dhania Chutney: धनिया से बनी चटनी खाएं और गर्मी को दूर भगाएं

By Shivam Yadav

June 1, 2025

लंच में कोई भी सब्जी हो अगर उसके साथ चटनी मिल जाए तो भोजन का स्वाद दोगुना हो जाता है, अगर आप भी लंच में चटनी शामिल करने की सोच रहे है तो बनाएं धनिया से बनी खुशबूदार और चटपटी चटनी, ये खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है। आइए जानते है इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

1 कप                  धनिया पत्तियां 1/2 कप               पुदीना पत्तियां 3                        हरी मिर्च 1 इंच                  अदरक टुकड़ा 1 टी स्पून             जीरा 1/2                    नींबू रस नमक                  स्वादानुसार 1/4 कप              पानी

स्टेप 1

सबसे पहले ताजे धनिया और पुदीना की पत्तियों को अच्छे से धोकर साफ कर लें।

स्टेप 2

एक मिक्सर जार में धनिया पत्तियां, पुदीना पत्तियां, हरी मिर्च, अदरक, जीरा, नींबू का रस, और नमक डालें।

स्टेप 3

अब इसमें थोड़ा सा पानी डालें और सभी चीजों को अच्छे से मिक्सी में पीसकर चिकना पेस्ट बना लें।

स्टेप 4

अब चटनी का टेस्ट चेक करें और आवश्यकता अनुसार नमक या नींबू का रस मिला सकते हैं। धनिया चटनी तैयार है। इसे अपनी पसंदीदा स्नैक्स के साथ खाएं।