By Roshni Jaiswal
April 19, 2025
गर्मियों में आप रोजाना एक कटोरी दही जरूर खाएं। क्योंकि दही की तासीर ठंडी होती है, जिसका सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है।
रोजाना एक कटोरी दही खाने से पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। जिससे कब्ज, एसिडिटी और पेट की जलन को दूर करने में और पेट को ठंडा रखने में मदद मिलती है।
आप अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं तो रोजाना एक कटोरी दही का सेवन जरूर करें। क्योंकि दही में ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं।
रोजाना एक कटोरी दही का सेवन करने से हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। क्योंकि दही में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।