By Roshni Jaiswal
June 23, 2025
गर्मी के मौसम में सत्तू का शरबत पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती, जिससे शरीर हाइड्रेट रहता है और डिहाइड्रेशन की समस्या से बचाव करने में मदद मिलती है।
गर्मी के मौसम में रोजाना एक गिलास सत्तू का शरबत पीने से शरीर दिनभर एनर्जी से भरपूर रहता है।
सत्तू का शरबत पीने से पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद मिलती है, जिससे कब्ज और ब्लोटिंग की समस्या से राहत मिलती है।
गर्मी के मौसम में सत्तू का शरबत पीने से शरीर अंदर से ठंडा रहता है, क्योंकि सत्तू की तासीर ठंडी होती है, जो शरीर को ठंडा रखने में मदद करती है।
रोजाना एक गिलास सत्तू का शरबत पीने से वजन कम करने में मदद मिलती है। क्योंकि सत्तू का शरबत पीने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है, जिससे भूख कम लगती है।