लू में निकलने से पहले पिएं ये ड्रिंक्स, रहेंगे हमेशा हाइड्रेट

By Roshni Jaiswal

April 28, 2024

चिलचिलाती गर्मियों और लू से बचने के लिए आप घर से बाहर निकलते समय में इन ड्रिंक्स को जरूर पिएं। इन ड्रिंक्स को पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है, जिससे लू से बचाव करने में मदद मिलती है। तो चलिए जानते हैं इन ड्रिंक्स के बारे में

आम पन्ना

गर्मियों में आप आम पन्ना जरूर पिएं। आम पन्ना पीने से लू से बचाव करने में मदद मिलती है।

सत्तू का शरबत

घर से बाहर निकलते समय सत्तू का शरबत बनाकर जरूर पिएं। गर्मियों में सत्तू का शरबत पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है।

छाछ

गर्मियों में छाछ पीना फायदेमंद होता है। छाछ पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और लू से बचाव करने में मदद मिलती है।

तरबूज का जूस

लू में निकलने से पहले आप तरबूज का जूस जरूर पिएं। तरबूज के जूस में पानी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को हाइड्रेट रखते हैं।