गर्मियों में पिएं ये 5 होममेड ड्रिंक, शरीर को मिलेगी ठंडक

By Roshni Jaiswal

April 25, 2024

चिलचिलाती गर्मियों से राहत पाने के लिए लोग कई तरह के ड्रिंक पीते हैं। ऐसे में, आप इन 5 ड्रिंक को घर पर ही बनाकर पी सकते हैं। ये ड्रिंक पीने में हेल्दी और टेस्टी होते हैं। साथ ही इन ड्रिंक को पीने से शरीर को ठंडक मिलती है। तो आईए जानते हैं इन 5 होममेड ड्रिंक के बारे में

नींबू पानी

गर्मियों के मौसम में आप घर पर ही नींबू पानी तैयार करके पी सकते हैं। इसे पीने से शरीर को ठंडक मिलती है।

आम पन्ना

गर्मियों के मौसम में आम पन्ना पीना बहुत ही फायदेमंद होता है। आम पन्ना को आप घर पर ही बनाकर पी सकते हैं।

शिकंजी

गर्मियों के मौसम में शिकंजी पीने से शरीर को ठंडक मिलती है। आप घर पर ही आसानी से शिकंजी बनाकर पी सकते हैं।

छाछ

आप अपने मन पसंदीदा छाछ को घर पर ही तैयार करके गर्मियों के मौसम में पी सकते हैं। छाछ पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है।

सत्तू ड्रिंक

गर्मियों में सत्तू ड्रिंक पीने से शरीर को ठंडक और एनर्जी मिलती है। आप मीठा या नमकीन सत्तू की ड्रिंक बनाकर पी सकते हैं।