Sawan Somvar 2025: सावन सोमवारी व्रत में पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर रहेगा भरपूर एनर्जी

By Roshni Jaiswal 

July 21, 2025

आज सावन का दूसरा सोमवारी व्रत है। अगर आप भी सावन सोमवारी का व्रत रखे हुए हैं तो व्रत के दौरान आप ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स बनकर पी सकते हैं। इन हेल्दी ड्रिंक्स को पीने से शरीर एनर्जी से भरपूर रहेगा और ये ड्रिंक्स फलाहार होते हैं। तो आईए जानते हैं इन 5 हेल्दी ड्रिंक्स के बारे में

लस्सी

सावन सोमवारी व्रत में आप लस्सी बनाकर पी सकते हैं। ठंडा लस्सी पीने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है। लस्सी को दही, चीनी, बर्फ, गुलाब जल और ड्राई फ्रूट्स के साथ बनाया जाता है।

मैंगो शेक

सावन सोमवारी व्रत में आप मैंगो शेक बना सकते हैं। मैंगो शेक पीने से व्रत के दौरान शरीर में कमजोरी महसूस नहीं होगी। इस शेक को आम, दूध, ड्राई फ्रूट्स और चीनी के साथ बनाया जाता है।

जूस

मौसंबी, संतरा, गन्ना या आम का जूस आप सावन सोमवारी व्रत के दौरान पी सकते हैं। इन जूस को पीने से व्रत के दौरान शरीर में एनर्जी बनी रहेगी।

नींबू पानी

सावन सोमवारी व्रत में आप ठंडा ठंडा नींबू पानी बनाकर पी सकते हैं। नींबू पानी को नींबू, पानी, चीनी और बर्फ के साथ बनाया जाता है।

बादाम मिल्क

सावन सोमवारी व्रत के लिए बादाम मिल्क परफेक्ट है। व्रत के दौरान बादाम मिल्क पीने से शरीर को भरपूर एनर्जी मिलेगी।