Kaccha Aam Sharbat: कच्चे आम से बना शर्बत पीजिए, गर्मी से खुद राहत दीजिए

By Shivam Yadav

April 30, 2025

अगर इस गर्म दोपहर में अगर बॉडी को एनर्जेटिक रखना चाहते है तो कच्चे आम से बने शरबत को ट्राई कर सकते है। इसको बनाना बेहद आसान है, कच्चा आम इस शरबत को खट्टा मीठा स्वाद देता है। तो जानिए बिना झंझट के बनने वाले कच्चे आम से बना शर्बत बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

2                       कच्चे आम 1/2 कप              चीनी 1/2 टी स्पून          काला नमक 1/2 टी स्पून          जीरा पाउडर 5                        पुदीना पत्ते 4 कप                  पानी

स्टेप 1

सबसे पहले कच्चे आमों को धोकर प्रेशर कुकर में 2 सीटी तक उबाल लें।

स्टेप 2

इसके बाद आम ठंडा होने पर उसका छिलका हटाकर गूदा अलग करें।

स्टेप 3

अब आम का गूदा, चीनी, काला नमक, भुना जीरा और पुदीना पत्ते को मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें।

स्टेप 4

इस पेस्ट में 2 गिलास ठंडा पानी मिलाएं और अच्छे से मिक्स करें। गिलास में बर्फ डालें और ऊपर से शरबत डालकर इसे सर्व करें।