By Roshni Jaiswal
August 7, 2025
15-20 पुदीने की पत्तियां 3 कप पानी 3 टीस्पून शहद 3 टीस्पून नींबू का रस
सबसे पहले पुदीने की पत्तियों को पानी से अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें।
इसके बाद गैस पर एक पैन में पानी रखकर उबालें। जब पानी अच्छी तरह से उबल जाए तो गैस बंद कर दें।
अब पुदीने की पत्तियों को इस गर्म पानी में डालकर 6 मिनट के लिए ढक्कन से अच्छी तरह से ढक दें।
6 मिनट बाद पुदीने की चाय को कप में डालें और इसमें शहद और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिला लें।
अब आपका पुदीने की चाय बनकर तैयार है। मानसून में इसके स्वाद का मजा लें।