Buttermilk in Summer: गर्मियों में रोजाना पिएं ठंडा ठंडा छाछ, शरीर को मिलेंगे ये कमाल के फायदे

By Roshni Jaiswal 

June 26, 2025

इस चिलचिलाती गर्मी के मौसम में आप अपने शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखना चाहते हैं तो रोजाना एक गिलास ठंडा ठंडा छाछ बनाकर जरूर पिएं। क्योंकि छाछ की तासीर ठंडी होती है, जिसे पीने से शरीर ठंडा रहता है। साथ ही शरीर को कई फायदे मिलते हैं। तो आईए जानते हैं छाछ पीने से मिलने वाले इन कमाल के फायदे के बारे में

शरीर को रखे हाइड्रेट

गर्मियों में रोजाना एक गिलास छाछ पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है, जिससे डिहाइड्रेशन से बचाव करने में मदद मिलती है।

पाचन को रखे स्वस्थ

गर्मियों में रोजाना एक गिलास ठंडा ठंडा छाछ पीने से पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिलती है। जिससे कब्ज, एसिडिटी और पाचन से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है।

शरीर को रखे ठंडा

गर्मियों में रोजाना एक गिलास ठंडा ठंडा छाछ पीने से शरीर को ठंडक मिलती है। क्योंकि छाछ की तासीर ठंडी होती है, जो शरीर को ठंडा रखता है।

वजन को करे कम

गर्मियों में रोजाना एक गिलास छाछ पीने से वजन कम करने में मदद मिलती है। क्योंकि कैलोरी की मात्रा कम होती है और छाछ पीने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है।

शरीर को मिले एनर्जी

गर्मियों में रोजाना ठंडा ठंडा छाछ पीने से शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है, जिससे थकान को दूर करने में मदद मिलती है।