By Roshni Jaiswal
April 10, 2025
बेल की तासीर ठंडी होती है। इसलिए गर्मियों में बेल का जूस पीने से शरीर और पेट दोनों अंदर से ठंडा रहता है। साथ ही डिहाइड्रेशन की समस्या से भी बचाव करने में मदद मिलती है।
बेल फाइबर से भरपूर होता है, जिसे पीने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है और वजन कम करने में मदद मिलती है।
गर्मियों में रोज एक गिलास बेल का जरूर पिएं। क्योंकि बेल में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है। जिससे कब्ज, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं से राहत मिलती है।
इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप रोज एक गिलास बेल का जूस जरूर पिएं। क्योंकि बेल विटामिन सी से भरपूर होता है जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है।