Bael Juice Benefits: गर्मियों में रोजाना पिएं एक गिलास बेल का जूस, मिलते हैं ये गजब के फायदे

By Roshni Jaiswal 

April 18, 2025

गर्मी के मौसम में बेल का जूस पीना बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि बेल की तासीर ठंडी होती है, जिसका सेवन करने से शरीर हाइड्रेट और ठंडा रहता है। साथ ही इस जूस को पीने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। तो आईए जानते हैं बेल का जूस पीने से मिलने वाले इन गजब के फायदे के बारे में

शरीर को रखे ठंडा

गर्मियों में आप रोजाना एक गिलास बेल का जूस जरूर पिएं। क्योंकि बेल की तासीर ठंडी होती है, जिसे पीने से शरीर को अंदर से ठंडा और हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है।

पाचन को बनाए बेहतर

रोजाना एक गिलास बेल का जूस पीने से पाचन को बेहतर बनाने में मदद मिलती है, जिससे कब्ज की समस्या से राहत मिलती है। साथ ही पेट में ठंडक बनी रहती है।

इम्यूनिटी होती मजबूत

इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप रोजाना एक गिलास बेल का जूस जरूर पिएं। क्योंकि बेल में ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं और बीमारियों से बचाव करते हैं।

वजन करे कम

बेल का जूस पीने से वजन कम करने में मदद मिलती है। क्योंकि बेल में फाइबर भरपूर होता है, जिसका सेवन करने से भूख कम लगती है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।