Sattu Benefits: गर्मियों में रोज सुबह पिएं 1 गिलास सत्तू, सेहत के लिए है रामबाण

By Roshni Jaiswal 

July 10, 2025

गर्मियों में सत्तू का सेवन करना सेहत के लिए रामबाण है। आप भी गर्मियों में रोज सुबह 1 गिलास सत्तू का शरबत बनाकर जरूर पिएं। क्योंकि सत्तू पीने से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। तो आईए जानते हैं रोज सुबह 1 गिलास सत्तू पीने से मिलने वाले फायदे के बारे में

शरीर को मिले ठंडक

गर्मियों में रोज सुबह 1 गिलास सत्तू पीने से शरीर को ठंडक मिलती है। क्योंकि सत्तू की तासीर ठंडी होती है, जो शरीर को ठंडा रखने में मदद करती है।

पाचन बनाए बेहतर

गर्मियों में रोज 1 गिलास सत्तू पीने से पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद मिलती है, जिससे कब्ज और पाचन से जुड़ी कई समस्याओं से राहत मिलती है।

वजन घटाने में मददगार

गर्मियों में रोज सुबह 1 गिलास सत्तू पीने से वजन घटाने में मदद मिलती है। क्योंकि सत्तू पीने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है, जिससे भूख कम लगती है और वजन घटाने में मदद मिलती है।

हड्डियां बनाएं मजबूत

रोज सुबह 1 गिलास सत्तू पीने से हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। क्योंकि सत्तू में कैल्शियम और मैग्नीशियम पाए जाते है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।