Pudina Chutney: सुबह के नाश्ते में पराठे के स्वाद को करें दोगुना और खाएं पुदीना चटनी के साथ

By Shivam Yadav 

April 3, 2025

इस गर्मी में मौसम में अगर कोई चटनी खाने का मन है तो गर्मी को दूर भगाने के लिए पुदीना से बनी चटनी ट्राई कर सकते है। इसको बनाना बेहद है, ये खाने में चटपटी और थोड़ी खट्टी भी होती है। जानिए इस स्वादिष्ट चटनी को बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

पुदीना पत्ते                  1 कप धनिया पत्ते                 1/2 कप हरी मिर्च                     2 अदरक                       1 इंच टुकड़ा नींबू रस                      1 टेबल स्पून नमक                         स्वादानुसार पानी                          आवश्यकतानुसार

स्टेप 1

सबसे पहले पुदीना और धनिया पत्तों को अच्छे से धो लें। अदरक को छीलकर काट लें। ब्लेंडर में पुदीना पत्ते, धनिया पत्ते, हरी मिर्च, अदरक और नमक डालें।

स्टेप 2

इसके बाद आवश्यकता अनुसार थोड़ा पानी डालें और सभी सामग्री को स्मूद पेस्ट में पीस लें।

स्टेप 3

अब इस चटनी को एक कटोरे में निकालें और उसमें नींबू का रस मिलाएं।

स्टेप 4

इस तरह आपकी पुदीना चटनी तैयार है। इसे पकौड़ी, समोसा, पराठे या चावल के साथ परोसें।