By Roshni Jaiswal
July 17, 2025
सावन के महीने में गरमा गरम चाय के साथ आप साबूदाना वड़ा बनाकर स्नैक्स में खा सकते हैं। इसे साबूदाना, आलू, हरी मिर्च, धनिया पत्ती, मसालें और नमक के साथ बनाया जाता है।
सावन के महीने में आप बिना लहसुन प्याज से आलू टिक्की बनाकर दही के साथ स्नैक्स में खा सकते हैं।
दही भल्ला बनाकर आप सावन के महीने में खा सकते हैं। दही भल्ला बिना लहसुन प्याज से बनता है। यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है।
बिना लहसुन प्याज का मखाना चाट बनाकर आप सावन के महीने में स्नैक्स में खा सकते हैं। ये मखाना चाट खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं।
सावन के महीने में बिना लहसुन प्याज का सूजी के अप्पे बनाकर आप स्नैक्स में खा सकते हैं। इसे सूजी, दही, टमाटर, हरी मिर्च, गाजर, धनिया पत्ती, राई, करी पत्ता और नमक के साथ तैयार किया जाता है।