Dahi Recipe: गर्मी के मौसम में जरूर ट्राई करें दही से बने ये 5 स्वादिष्ट डिश, गर्मी में दे ठंडक का एहसास

By Roshni Jaiswal 

April 24, 2025

गर्मी के मौसम में दही का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। दही का सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है। ऐसे में, आप भी गर्मी के मौसम में दही से बने ये 5 स्वादिष्ट डिश जरूर ट्राई करें। इन डिशेज को खाने से गर्मी में ठंडक का एहसास होता है। तो आईए जानते हैं दही से बने इन 5 स्वादिष्ट डिशेज के बारे में

लस्सी

गर्मी के मौसम में आप दही से ठंडी ठंडी लस्सी बनाकर जरूर पिएं। लस्सी पीने से शरीर को ठंडक मिलती है और शरीर हाइड्रेट रहता है।

छाछ

गर्मियों में आप दही का छाछ बनाकर जरूर पिएं। दही छाछ पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है, जिसे डिहाईड्रेशन से बचाव करने में मदद मिलती है।

दही पोहा

मसाला पोहा की जगह आप दही का पोहा बनाकर गर्मियों के नाश्ते में खा सकते हैं। दही पोहा खाने से शरीर में ठंडक बनी रहती है।

दही चावल

गर्मियों के लंच में आप दही चावल बनाकर भी खा सकते हैं। दही चावल खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। इसे खाने से शरीर को ठंडक एहसास होता है।

दही चूड़ा

गर्मियों के नाश्ते में आप दही चूड़ा बनाकर खा सकते हैं। दही, चूड़ा और चीनी या गुड़ से आप आसानी से बनाकर खा सकते हैं। इसे खाने से पेट और शरीर में ठंडक बनी रहती है।