Dhaniya Chutney: तहरी या खिचड़ी के साथ जरूर ट्राई करें चटपटी धनिया चटनी

By Shivam Yadav

March 1, 2025

धनिया वैसे तो गर्मी के मौसम में काफी फायदेमंद होती है लेकिन वीकेंड पर तहरी और धनिया की चटनी का कॉम्बिनेशन परफेक्ट है। आप रोटी या खिचड़ी के साथ भी धनिया की चटनी को ट्राई कर सकते हैं। जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

1 कप                  धनिया पत्तियां 1/2 कप               पुदीना पत्तियां 3                        हरी मिर्च 1 इंच                  अदरक टुकड़ा 1 टी स्पून             जीरा 1/2                    नींबू रस नमक                  स्वादानुसार 1/4 कप              पानी

स्टेप 1

सबसे पहले ताजे धनिया और पुदीना की पत्तियों को अच्छे से धोकर साफ कर लें।

स्टेप 2

एक मिक्सर जार में धनिया पत्तियां, पुदीना पत्तियां, हरी मिर्च, अदरक, जीरा, नींबू का रस, और नमक डालें।

स्टेप 3

अब इसमें थोड़ा सा पानी डालें और सभी चीजों को अच्छे से मिक्सी में पीसकर चिकना पेस्ट बना लें।

स्टेप 4

अब चटनी का टेस्ट चेक करें और आवश्यकता अनुसार नमक या नींबू का रस मिला सकते हैं। धनिया चटनी तैयार है। इसे अपनी पसंदीदा स्नैक्स के साथ खाएं।