By Roshni Jaiswal
July 14, 2025
बारिश के मौसम में गरमा गरम चाय के साथ आप कुरकुरे और चटपटे पकोड़े का मजा जरूर लें। ये कॉम्बो बारिश के मौसम का मजा दोगुना कर देते हैं।
बारिश के मौसम में लिट्टी और चोखा का कॉम्बो एकदम लाजवाब लगता है। लिट्टी और चोखा अपने लजीज स्वाद से बारिश के मौसम में चार चांद लगा देते हैं।
बारिश के मौसम में गरमा गरम पराठे के साथ दही खाने का मजा ही अलग होता है। आप भी बारिश के मौसम में इस स्पेशल कॉम्बो का मजा जरूर लें।
बारिश के मौसम में चाय के साथ समोसे को खाना कोई कैसे मिस कर सकता है। क्योंकि चाय और समोसे का कॉम्बो बारिश के मौसम में रौनक ला देता है।
बारिश के मौसम में चिकन और लिट्टी का मजा जरूर लें। चिकन के साथ लिट्टी का कॉम्बो आप भी एक बार जरूर ट्राई करें।