Aloo Dum : डिनर के लिए परफेक्ट डिश है लज़ीजदार और स्पाइसी आलू दम डिश

By Shivam Yadav

May 2, 2025

अगर डिनर में कुछ लजीज और स्पाइसी खाना चाहते है तो आलू दम की ये डिश ट्राई कर सकते है। ये इतनी स्वादिष्ट होती है कि एक बार चखने के बाद आप इसे बार बार घर पर बनाएंगे। जानिए इस टेस्टी डिश बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

आलू                       4 तेल                        2 टेबलस्पून प्याज                      1 बड़ा अदरक-लहसुन पेस्ट    1 टेबलस्पून टमाटर                     2 दही                        1/2 कप लाल मिर्च पाउडर        1 टीस्पून हल्दी पाउडर             1/2 टीस्पून धनिया पाउडर            1 टीस्पून ग़रम मसाला             1/2 टीस्पून नमक                      स्वादानुसार पानी                       1 कप

स्टेप 1

एक पैन में तेल गरम करें। उसमें आलू डालें और हल्का सुनहरा भूरा होने तक भूनें। फिर निकालकर अलग रख दें।

स्टेप 2

उसी पैन में प्याज डालें और सुनहरा भूरा होने तक भूनें। फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और 2 मिनट तक भूनें।

स्टेप 3

इसके बाद टमाटर का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर और नमक डालें। तब तक भूनें जब तक तेल अलग होने लगे।

स्टेप 4

अब दही और भूने हुए आलू डालें, पानी डालें और धीमी आंच पर 10 मिनट तक पकाएं ताकि आलू ग्रेवी को अच्छे से सोख लें। गरम मसाला और हरा धनिया डालें। इसे रोटी या चावल के साथ सर्व करें।