Dahi Kebab : दही कबाब,  स्वाद से भरपूर  जो इस मौसम के लिए है परफेक्ट

By Shivam Yadav

May 7, 2025

कबाब का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है, लेकिन अगर आप वेजिटेरियन है तो मन मत मारिए और घर पर बनाएं दही से बने टेस्टी कबाब। दही से बने कबाब , गर्मियों के लिए एक परफेक्ट स्नैक है। इसको हरी चटनी के साथ सर्व करने पर इसका स्वाद दोगुना हो जाता है। जानिए इसको बनाने की विधि के बारे में

सामग्री

1 कप                गाढ़ा दही 200 ग्राम           पनीर 1/4 कप            ब्रेड क्रम्ब्स 1                     प्याज 1                     हरी मिर्च 1/2 टी स्पून       अदरक-लहसुन पेस्ट स्वादानुसार         नमक 5                     काली मिर्च ½ कप              तेल

स्टेप 1

सबसे पहले दही को कपड़े में बाँधकर 2 घंटे के लिए लटका दें ताकि सारा पानी निकल जाए।

स्टेप 2

अब एक बाउल में गाढ़ा दही, कद्दूकस किया पनीर, ब्रेड क्रम्ब्स, प्याज, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन पेस्ट, धनिया पत्ती, नमक और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।

स्टेप 3

इस मिश्रण से छोटे-छोटे कबाब के आकार में टिक्कियाँ बना लें। तवा या नॉन-स्टिक पैन में थोड़ा तेल डालें और मध्यम आंच पर कबाब दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंकें।

स्टेप 4

इस तरह आपके दही से बने कबाब बनकर तैयार है, इन गरमा गरम दही कबाब को हरी चटनी या दही के साथ सर्व करें।