Chicken Sandwich : तेज भूख का झटपट और रामबाण इलाज है क्रिस्पी चिकन सैंडविच

By Shivam Yadav

August 29, 2025

अगर आप तेज भूख से परेशान है और झटपट बनने वाली कोई डिश बनाने की सोच रहे है चिकन सैंडविच को जरूर बनाएं। यह क्रिस्पी सैंडविच न सिर्फ आपकी भूख को शांत करेगा बल्कि स्वाद में भी लाजवाब होगा। तो किस तरह से इस डिश को बनाना है ये भी जान लीजिए

सामग्री

2                                 बोनलेस चिकन 1/2 कप                        दही 1 टेबलस्पून                   तंदूरी मसाला 1/2 टीस्पून                   लाल मिर्च पाउडर 1/2 टीस्पून                   हल्दी पाउडर 1/2 टीस्पून                   धनिया पाउडर 1/2 टीस्पून                   जीरा पाउडर 1 टेबलस्पून                   नींबू का रस 2 टेबलस्पून                    तेल 4                                ब्रेड स्लाइस

स्टेप 1

सबसे पहले चिकन को अच्छे से धोकर उसकी पट्टियां काट लें। अब दही, तंदूरी मसाला, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया, जीरा पाउडर, नींबू का रस और थोड़ा सा नमक मिलाकर चिकन के टुकड़ों में लगाकर 2 घंटे के लिए मैरिनेट होने के लिए रख दें।

स्टेप 2

तंदूरी चिकन को ओवन या ग्रिल पैन में 180 डिग्री पर 25 मिनट तक पकाएं या तब तक पकाएं जब तक चिकन पूरी तरह से पक न जाए और हल्का ब्राउन न हो जाए। आप चाहें तो गैस पर तवा भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

स्टेप 3

ब्रेड स्लाइस को हल्का सा टोस्ट कर लें। आप चाहें तो ब्रेड पर थोड़ी-सी बटर भी लगा सकते हैं। टोस्ट की हुई ब्रेड स्लाइस पर मेयोनेज़ या हरी चटनी लगाएं। फिर, तंदूरी चिकन के टुकड़े रखें और ऊपर से कटा हुआ सलाद डालें।

स्टेप 4

अब दूसरे ब्रेड स्लाइस से सैंडविच को ढककर हल्का सा दबाएं और तुरंत सर्व करें।