Poha Namkeen : स्नैक टाइम के लिए परफेक्ट डिश है कुरकुरी और मसालेदार पोहा नमकीन

By Shivam Yadav

June 6, 2025

पोहा, अब न सिर्फ इंदौर की बल्कि पूरे देश की सबसे पसंदीदा डिश है। अगर स्नैक टाइम पर कुछ टेस्टी डिश खाने की सोच रहे है तो कुरकुरी पोहा नमकीन को ट्राई कर सकते है। जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

2 कप                 पोहा 1/4 कप              मूँगफली 1/4 कप              चिवड़ा 1/2 टी स्पून         हल्दी पाउडर 1/2 टी स्पून          लाल मिर्च पाउडर 1/4 टी स्पून          हींग 1 टी स्पून             जीरा 2                       हरी मिर्च स्वादानुसार           नमक 1/2 टेबल स्पून      चीनी 2 टेबल स्पून         तेल 1 टेबल स्पून        धनिया पत्ता

स्टेप 1

सबसे पहले पोहे को अच्छे से धोकर छान लें, ताकि वह नर्म हो जाए। फिर उसे एक कपड़े में लपेट कर रख लें ताकि अतिरिक्त पानी निकल जाए।

स्टेप 2

एक कढ़ाई में तेल गरम करें और उसमें मूँगफली डालकर हल्का भून लें। फिर उसमें चिउड़े डालकर भूनें। उसी कढ़ाई में फिर से थोड़ा तेल डालें। उसमें जीरा और हींग डालकर तड़कने दें। अब कटी हुई हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड्स तक भूनें।

स्टेप 3

अब इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक और चीनी डालें। अच्छे से मिला लें ताकि मसाले अच्छी तरह से कढ़ाई में समा जाएं।

स्टेप 4

अब इस तड़के में पोहा डालकर अच्छी तरह से मिला लें। फिर भुनी हुई मूँगफली और चिउड़े डालकर मिला लें। धनिया पत्तियां डालकर सर्व करें।