Makki Roti: इस सर्दी के लिए रामबाण है मक्के से बनी रोटी, साग के साथ खाएं तो स्वाद और बढ़ेगा

By Shivam Yadav

January 20, 2025

इस सर्दी के मौसम में मक्की की रोटी शरीर के लिए रामबाण है, और अगर इसको सरसो के साग के साथ खाने को मिल जाए तो इसका आनंद ही आ जाता है। वैसे तो चूल्हे पर बनने से इसका स्वाद और बढ़ जाता है। तो जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

मक्की का आटा           4 कप पानी                         1 कप नमक                        स्वादानुसार घी                            1 टेबल स्पून

स्टेप 1

एक बर्तन में मक्की का आटा और नमक डालें। अब धीरे-धीरे पानी डालते हुए आटे को गूंध लें। इसके बाद गूंधे हुए आटे से छोटे-छोटे गोले बना लें। हर गोले को हथेली से दबाकर थोड़ा सा चपटा कर लें।

स्टेप 2

अब, एक साफ सतह पर थोड़ा सा मक्की का आटा छिड़कें और चपटे किए हुए गोले को बेलन से बेल लें। रोटी को समान आकार में बेलने की कोशिश करें। अगर रोटी चिपकने लगे, तो थोड़ा और आटा छिड़क लें।

स्टेप 3

अब तवा गरम करें और मक्की की रोटी को तवे पर रखें। रोटी के एक साइड को अच्छे से सेंकने के बाद पलटकर दूसरी साइड भी सेंकें। फिर, दोनों साइडों को हल्का सा सेंक लें।

स्टेप 4

अंत में तवे से उतारकर रोटी पर घी लगाएं और गरमा गरम परोसें। आप इसे सरसों का साग या दही के साथ खा सकते हैं।