Dahi Bhalla : ठंडा ठंडा और टेस्टी दही भल्ला जो बॉडी को रखे कूल

By Shivam Yadav

June 21, 2025

दही भल्ला, यूपी की एक फेमस और टेस्टी चाट डिश है। इसको उड़द दाल से बनाया जाता और फिर उसमें ठंडा ठंडा दही मिलाया जाता है। इसको चटपटा और स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें कई तरह के मसाले मिलाएं जाते है। जानिए इसको बनाने की आसान विधि के बारे में

सामग्री

भल्ले बनाने के लिए: 120 ग्राम                             उड़द दाल 1 कप                                 पानी स्वादानुसार                           नमक 2 टेबल स्पून                         तेल स्टफिंग बनाने के लिए: 70 ग्राम                               रिकोटा चीज़ 20 ग्राम                               अखरोट स्वादानुसार                           नमक टॉपिंग के लिए: 1 टेबल स्पून                         पुदीने की चटनी 2 टेबल स्पून                         इमली खजूर की चटनी 2 टेबल स्पून                         दही

स्टेप 1

सबसे पहले उड़द दाल को भिगोकर रख दें फिर दाल का पानी निकाल लें और मिक्सी मे पीसकर एक स्मूद बैटर तैयार कर लें।

स्टेप 2

इस बैटर को एक बाउल में पलटकर अपने हाथ से फेंटे ताकि बैटर फूल जाए। अब इसमें स्वादानुसार नमक डालकर मिलाएं। इसके बाद पानी से अपना हाथ गीला करके छोटे-छोटे वड़ा बनाने शुरू करें, इसमें रिकोटा चीज़ और अखरोट की स्टफिंग करें।

स्टेप 3

फिर इन्हें एक-एक करके गर्म तेल में डालें। और गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें। इसके बाद वड़ों को गुनगुने नमक वाले पानी में डाल दें। अब वड़ों को पानी से बाहर निकाल लें दोनों हथेलियों के बीच में रखकर निचोड़ लें ताकि एक्ट्रा पानी निकल जाए।

स्टेप 4

अंत में एक सर्विंग प्लेट में 2 वड़ा रखें। इन पर फेंटी हुई दही डाले, इसके बाद हरी चटनी और इमली की चटनी दही के ऊपर डालें, सर्व करें।