By Roshni Jaiswal
April 14, 2025
गर्मी के मौसम में आप तरबूज का जूस बनाकर जरूर पिएं। तरबूज का जूस पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती और शरीर हाइड्रेट रहता है।
गर्मी के मौसम में आप तरबूज को फल की तरह काटकर खा सकते हैं। तरबूज का फल खाने से शरीर हाइड्रेट रहता है और डिहाइड्रेशन की समस्या से बचाव करने में मदद मिलती है।
गर्मी के मौसम में आप क्लासिक लस्सी की जगह तरबूज की लस्सी बनाकर पी सकते हैं। तरबूज की लस्सी पीने से शरीर अंदर से ठंडा और एनर्जी से भरपूर रहता है।
गर्मी के मौसम में आप तरबूज से मोहब्बत का शरबत बनाकर पी सकते हैं। इस शरबत को तरबूज, फूल क्रीम दूध, बर्फ के टुकड़े और आइसक्रीम के साथ बनाया जाता है।